लखनऊ के शहीद पथ पर बुधवार को देर शाम कार सवार बेखौफ बदमाशों ने सरेराह दंपती को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी और युवक को अगवा कर लिया। बदहवास पत्नी चीखती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। हालांकि बदमाशों के चले जाने के बाद कुछ राहगीर हिम्मत करके रुके और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जली बाइक को कब्जे में ले लिया व पत्नी को साथ में थाने ले गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शहीद पथ पर फूंकी बाइक
- फोटो : amar ujala
अगवा किए गए युवक का भाई देर रात थाने में तहरीर लेकर पहुंचा, पर केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया। हालांकि पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का दावा कर रही है। गोमतीनगर के मलेसे मऊ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपू अपनी पत्नी नीलम के साथ दवा लेने डॉक्टर के पास गया था। वहां से बाइक से ननिहाल अहिमामऊ के लिए निकला।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद पथ पर फूंकी बाइक
- फोटो : amar ujala
शहीद पथ पर वह अभी गोमती नदी के किनारे एसएसबी कॉलोनी के पास पहुंचा था कि कार सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और घटना को अंजाम दिया। दीपू की पत्नी नीलम के मुताबिक, अचानक कार सामने आ गई तो दीपू ने ब्रेक लगाकर बाइक रोक दी। कार से उतरे बेचा, विजय और अंचल ने दीपू को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर उस पर भी हमला किया। नीलम के मुताबिक, दीपू को तीनों ने बुरी तरह पीटा और कार में डालकर भाग निकले।
4 of 5
शहीद पथ पर फूंकी बाइक
- फोटो : amar ujala
आरोपी-पीड़ित एक ही गांव के, कई दिनों से चल रहा विवाद
गोमतीनगर थाने के एसएसआई राजेश यादव ने बताया कि दीपू की पत्नी नीलम व भाई दिनेश ने बेचा, विजय और अंचल पर बाइक फूंकने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मलेसे मऊ गांव में छापा मारा और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तीनों को थाने लेकर पहुंची। जहां पूछताछ की जा रही है।
हालांकि देर रात तक दीपू का सुराग लगाने में पुलिस खाली हाथ रही है। एसएसआई के मुताबिक, दीपू व आरोपियों के परिवारीजनों से काफी दिन से विवाद चल रहा है। इसी मामले में दीपू पर एक युवती के भगाने का केस भी दर्ज है। इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। अपहरण के तीनों आरोपियों ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।