प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक के बाद एक हो रही वारदात से पुलिस व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ खाकी इससे बिल्कुल बेपरवाह है। परिवर्तन चौक पर स्टेडियम पुलिस चौकी के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर हेड कांस्टेबल बुधवार भरी दोपहरी शराब पीते नजर आया। फोटो में शराब की दुकान पर आया हेड कांस्टेबल कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब मिलाते और बोतल लेकर पुलिस चौकी की तरफ जाते हुए दिख रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों का ध्यान गया।