कानपुर देहात के सरवनखेड़ा में गजनेर थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव में बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी, उसकी पत्नी और पांच साल के बच्चे को धारदार हथियार से हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जघन्य घटना की जानकारी होते गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर, धारदार हथियार से की गई हत्या
2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पुलिस अधीक्षक सभा राज ने कहा कि घटना का जल्द का खुलासा हो जाएगा। एसपी ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों और रिश्तेदारों से जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की है। ट्रांसपोर्टर के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ गजनेर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर, धारदार हथियार से की गई हत्या
3 of 6
क्षेत्र के पेराजोर गांव निवासी रामसागर सिंह चंदेल (32) पुत्र रमेश सिंह अपनी पत्नी शीला चंदेल और मासूम हरिकेश (5) के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। रामसागर के साथ उसके पिता पिता रमेश (60) और मां ममता (50) भी रहते हैं। सोमवार शाम की रामसागर अपने चचेरे भाई अजब सिंह के साथ रायपुर स्थित ट्रांसपोर्ट का काम पूरा करके रात 11 बजे घर लौटे।
तस्वीरें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर, धारदार हथियार से की गई हत्या
4 of 6
रोजाना की तरह वह अपनी गाड़ी स्कार्पियो से अजब सिंह को पेराजोर गांव छोड़ फिर घर वापस आए। रामसागर ने पिता से बातचीत कर और पत्नी के साथ खाना खाया। पिता रमेश सिंह ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब एक बजे घर के सभी लोग सो गए। रात में कौन घुस आया कैसे मारा कोई आवाज तक नहीं हुई। सुबह चार बजे नींद खुली तो घर में जाने का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
तस्वीरें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर, धारदार हथियार से की गई हत्या
5 of 6
कमरे में देखा तो दोनों चारपाईयों पर बेटा, बहू और पोते की सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। तीनों शव चारपाई पर पड़े थे। पिता ने बताया कि ऐसा लग रहा है था कि कोई चीज सुंघाकर बेहोश किया गया है। जिससे मारते वक्त जरा भी शोर नहीं मचा। उधर, पुलिस टीम के साथ पहुंचे डाग स्क्वॉयड काफी जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। तीन मौतों की सूचना लगते ही गांव में कोहराम मच गया।
तस्वीरें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर, धारदार हथियार से की गई हत्या
6 of 6
सीओ संजीव कुमार सिन्हा और एसपी सभा राज मौके ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर ट्रांसपोर्टर कारोबारी के पिता को ढांढस बंधाया। देर शाम पुलिस अधीक्षक ने पामा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सोनकर को अपराध की रोकथाम न कर पाने, सतर्कता न बरतने तथा लापरवाही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।