फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे दीवानों! इन्हें पहचानों ये हैं कौन... क्या कर रहे हैं..

Fri, 04 Nov 2016 02:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर जे अंबिका विहार स्थित रियल एस्टेट कंपनी पूप्रेस इन्फ्राटेक के ऑफिस का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट लिया।
विज्ञापन

2 of 5
बृहस्पतिवार सुबह कंपनी मालिक अजय कुमार सिंह ऑफिस पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोर यहां से दो लैपटॉप, एक टेबलेट फोन, 60,000 रुपये नकद और 20 ग्राम चांदी का सिक्का सहित अन्य सामान ले गए। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अजय ने एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

3 of 5
एकतानगर निवासी अजय ने बताया कि अंबिका विहार में उन्होंने छह महीने पहले एक मकान का फर्स्ट फ्लोर किराए पर लेकर ऑफिस खोला था। रात सवा दो बजे दो चोर मकान की दीवार फांदकर घुस आए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया।

4 of 5
एक चोर ट्रैक सूट पहने था जबकि दूसरा पैंट-शर्ट पहने था। इसने मुंह पर रुमाल बांधने के साथ-साथ हाथों में दस्ताने पहने थे। चोर आलमारी और लॉकर तोड़ने के उपकरण साथ लाए थे। अजय के ऑफिस में नाइट विजन व सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी गतिविधियां कैमरों में कैद होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चोरों को पता था कि सीसीटीवी कैमरे उन्हें रिकार्ड कर रहे हैं। फिर भी वह लाइट जलाकर आराम से चोरी करते रहे। सामान समेटने के बाद चोर रात 2.47 बजे भाग निकले। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से की जांच की जा रही है। हाल ही में जेल से छूटे चोरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें