फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की निर्ममता से गला काटकर हत्या, तस्वीरें

Tue, 09 Aug 2016 02:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
गोमतीनगर के पत्रकारपुरम निवासी सपा नेता मनीष गिरी उर्फ मिंटू बाबा (32) की सोमवार रात धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 10
खून से लथपथ शव ग्वारी क्रॉसिंग स्थित प्लॉट के एक कमरे में पाया गया। प्लॉट पर मजदूर राजेश लाला, उसकी पत्नी शांति और बेटा रहते थे जो फरार हैं।
विज्ञापन

3 of 10
वारदात की जानकारी पाकर सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर साक्ष्य एकत्र किए। (बेड पर पड़ा सपा नेता का शव व इनसेट में ‌तस्वीर।)

4 of 10
शुरुआती पड़ताल में हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक जताते हुए छानबीन की जा रही है। मनीष सपा लोहिया वाहिनी का नगर महासचिव था।
विज्ञापन

5 of 10
सीओ ने बताया कि जिस प्लॉट में मनीष की हत्या हुई, वहां से करीब 100 मीटर दूर ही उसका टिंबर स्टोर है। पुलिस टीम टिंबर स्टोर पहुंची तो वहां मनीष की कार खड़ी मिल गई। स्टोर की छानबीन में पुलिस को शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले।
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस का मानना है कि मनीष व उसके साथियों ने यहां शराब पी होगी। इसके बाद वह पैदल ही प्लॉट पर गया जहां लाला से झगड़ा हुआ होगा।
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस कयास लगा रही है कि गुस्साए लाला ने कुल्हाड़ी मारकर मनीष की हत्या कर दी और फरार हो गया। प्लॉट व आसपास की छानबीन कराई गई लेकिन कुल्हाड़ी बरामद नहीं हुई।

8 of 10
सीओ ने बताया कि लाला मूलरूप से छत्तीसगढ़ का है और मजदूरी करता है। जिस प्लॉट में वह रहता था, संभवत: वह मनीष गिरी का ही था।

9 of 10
प्लॉट पर दो कमरे बने हैं। उर्मिला लाला की दूसरी पत्नी है। पुलिस को मनीष की हत्या अवैध संबंधों में किए जाने का भी शक है। पड़ोसियों ने गाली-गलौज और झगड़े का शोर सुना था।
विज्ञापन

10 of 10
कुछ लोगों ने लाला और उसकी पत्नी व बेटे को भागते हुए भी देखा। पुलिस लाला की तलाश कर रही है। टिंबर स्टोर पर रहने वाले मजदूर व कर्मचारी भी गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें