फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसएसपी के इशारे पर चला ये अभियान, पकड़े गए लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Mon, 09 Jul 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस - फोटो : amarujala
नए कप्तान का इशारा मिलते ही लखनऊ पुलिस ने शराबियों की धरपकड़ तेज कर दी। शाम सात बजे से डेढ़ घंटे तक विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस - फोटो : amarujala
इस दौरान करीब पांच दर्जन से अधिक शराबियों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। सभी के खिलाफ दफा 34 की कार्रवाई कर परिवारीजनों के सुपुर्द किया। नए कप्तान कलानिधि नैथानी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शाम को सड़क, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस - फोटो : amarujala
हजरतगंज क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के नेतृत्व में नवल किशोर रोड, जीपीओ के सामने, केडी सिंह बाबू स्टेडियम मॉडल शॉप के सामने सड़क पर शराब पी रहे दर्जनभर लोगों को पकड़ा।

 

4 of 5
पुलिस - फोटो : amarujala
वहीं, वजीरगंज में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, हुसैनगंज में आनंद प्रकाश शुक्ला, हसनगंज में राजेश सिंह, नाका परशुराम सिंह, कैसरबाग में धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय, गुडंबा में धर्मेश कुमार शाही, गाजीपुर में सुजीत कुमार राय और महानगर विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : amarujala
इस दौरान करीब पांच दर्जन नशेड़ियों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ दफा 34 की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें