लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली चौराहा पर बुधवार सरेशाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने राज नरायन सर्राफ ज्वैलरी शॉप से जेवर लूट लिए। दो नकाबपोश लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप के मुनीम सुशील साहू को बंधक बनाया और असलहे के बट से शोकेस का कांच तोड़ कर दो हार व चांदी के बर्तन-पायल व अन्य सामान झोले में भर लिया।
विज्ञापन
2 of 9
बदमाश भागने लगे तो मुनीम ने शोर मचाया। इस पर लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए पीजीआई की ओर फरार हो गए। वारदात की खबर मिलते ही एएसपी उत्तरी विजय ढुल, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। राज नरायन सर्राफ के मालिक संजीव जायसवाल एफआईआर दर्ज करा दी गई है। संजीव का कहना है कि लुटेरे 50,000 रुपये से अधिक का माल ले गये हैं। (वारदात के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
3 of 9
एल्डिको निवासी संजीव ने बताया कि उनकी व उनके भाईयों की कई ज्वैलरी शॉप हैं। कल्ली चौराहा स्थित ज्वैलरी शॉप दो साल पहले ही खोली है। यहां ज्यादा बिजनेस नहीं है इसलिए कल्ली निवासी मुनीम ही बैठता है। शाम करीब साढ़े छह बजे सुशील दुकान के बाहर बैठा था तभी रायबरेली की तरफ से काली पल्सर बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश आये।
4 of 9
एक बदमाश बाहर ही बाइक पर खड़ा रहा जबकि दो ने उन पर असलहा तान दिया और धमकी देते हुए ज्वैलरी शॉप के भीतर ले गए। बदमाशों ने तिजोरी की चाबियां मांगी। सुशील ने चाबियां मालिक के पास होने की बात कही तो बदमाशों ने शोकेस और काउंटर के शीशे असलहे के बट से तोड़ डाले और दो हार, झुमके और काउंटर पर रखे चांदी के बर्तन समेटकर एक झोले में भर लिया। जैसे ही बदमाश बाइक पर बैठे, सुशील ने ‘लूट लिया-लूट लिया’ का शोर मचाया।
विज्ञापन
5 of 9
लोग चिल्लाते हुए दौड़े तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश पीजीआई की तरफ भाग निकले। सुशील ने मॉडर्न कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। एएसपी उत्तरी और सीओ कैंट हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इलाके की नाकाबंदी करा दी गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
6 of 9
हार और झुमके नकली थे
संजीव ने बताया कि शोकेस में रखे सोने के हार और झुमके नकली थे। वह सिर्फ सजावट के लिए लगे थे। चांदी के बर्तन व पायलें असली थीं। इनका वजन करीब सवा किलो था। उन्होंने बताया कि यह शॉप दो साल पहले ही शुरू की है। यहां वह कभी-कभी ही आते हैं। यहां का पूरा काम नौ महीने पहले आया सुशील ही देखता है।
विज्ञापन
7 of 9
दो दिन से लाइट नहीं सीसीटीवी कैमरे बंद
संजीव ने बताया कि ज्वैलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन दो दिन से इलाके में लाइट न आने से कैमरा काम नहीं कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि लुटेरे यह जानते थे। ज्वैलरी शॉप के मुनीम व आसपास के लोगों की मुखबिरी की आशंका जताते हुए छानबीन की जा रही है। (सीसा तोड़कर माल उठा ले गए।)
8 of 9
.32 बोर की पिस्टल का खोखा मिला
पुलिस को मौके पर सड़क किनारे .32 बोर की पिस्टल का एक खोखा मिला है। हलांकि इससे पहले पुलिस गोली चलने की बात से इन्कार कर रही थी। खोखा मुंगेर की पिस्टल का लग रहा है। (लूट के बाद दुकान पर लगी भीड़।)
जमानत पर छूटे बदमाशों पर नजर
सीओ कैंट हरेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में जमानत पर छूटे बदमाशों और रायबरेली, प्रतापगढ़ के लुटेरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाश रायबरेली की तरफ से आए थे इसलिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई है। (पूछताछ करती पुलिस।)