लखनऊ के विभूतिखंड निवासी रिटायर्ड जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. माधव प्रसाद तिवारी (75) और उनके बेटे पशु चिकित्सक डॉ. गौरव तिवारी (45) के शरीर में अलग-अलग तरह का जहर मिला है। यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक, पिता के कुछ देर बाद बेटे की मौत हुई थी। दोनों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।