फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबड़े के नीचे मारी गोली सिर के पीछे से निकली, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली लाश, तस्वीरें

Thu, 12 Oct 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक मोनू पाल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शव को कठौता झील के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बृहस्पतिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।

परिवारीजनों के मुताबिक, बुधवार को मोनू ई-रिक्श लेकर घर से निकला था। गुमशुदगी थाने में दर्ज है। पुलिस को मौके से ई-रिक्शा नहीं मिला है। वहीं, सीमा विवाद को लेकर चिनहट व विभूतिखंड पुलिस उलझी रहीं। बाद में सीओ की फटकार पर चिनहट पुलिस ने कार्रवाई की।

इंस्पेक्टर चिनहट रवीन्द्र नाथ राय ने बताया कि मूलरूप से गोंडा के कटरा बाजार के गनेशपुरवा का रहने वाले कृपा पाल का बेटा मोनू चार साल से मल्हौरपुरवा में बाबूलाल हॉस्टल के पास खाली प्लॉट में झुग्गी बनाकर पत्नी, बेटे व भाई के साथ रहता था। मोनू ई-रिक्शा चलाता था। भाई सोनू ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे मोनू रिक्शा बनवाने निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे चिनहट थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

2 of 5
झाड़ियों में खून से लथपथ मिली शव
इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज होने के दो घंटे बाद करीब दो बजे कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि कठौता झील के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव पड़ा है। शव खून से लथपथ है। आशंका है कि हत्या कर लाश फेंकी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मोनू के परिवारीजनों को सूचना दी। सोनू ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

3 of 5
सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया
इंस्पेक्टर के मुताबिक, मोनू के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, वारदात स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम के मुताबिक, मोनू की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके जबड़े के नीचे से गोली मारी गई है। जो सिर के पिछले हिस्से से निकल गई है।

4 of 5
कहीं अवैध संबंध में तो नहीं हुई हत्या
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के मुताबिक, किसी से कोई रंजिश नहीं है। मोनू के ई-रिक्शे की तलाश की जा रही है। जेब से उसका मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल निकाली जा रही हैं। आशंका है कि मोनू की हत्या किसी महिला से अवैध संबंध के कारण तो नहीं हुई। कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूरे घर की जिम्मेदारी थी मोनू पर
सोनू ने बताया कि परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए मोनू ने ई-रिक्शा निकलवाया। पांच साल पहले उसकी शादी अनिता से हुई। चार साल का बेटा सुमित है। मोनू की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता कृपापाल वारदात स्थल पर पहुंच सिर्फ एकटक बेटे का शव देखते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें