फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा दे स्टूडेंट का अपहरण, मांगी पांच लाख की फिरौती

Sat, 21 Jul 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा युवक - फोटो : amarujala
लखनऊ के बाजार खाला इलाके में बदमाशों ने बीए के एक छात्र से दोस्ती बनाई। उसे बुधवार को इंटरव्यू के बहाने अगवा करके हरदोई ले गए। इसके बाद कैटरर पिता को कॉल करके पांच लाख की फिरौती मांगी। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस करके दो बदमाशों को दबोचने के साथ अगवा छात्र को चंगुल से छुड़ाया। बदमाशों से पूछताछ मेें खुलासा हुआ कि अपहरण से पहले कैटरर के भतीजे की बाइक चोरी कर लौटाने के एवज में दस हजार की मांग की थी। दोनों वारदातों में फिरौती मांगने में चोरी का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मिल रोड स्थित मोहल्ला करेहटा में कैटरिंग का काम करने वाले राजकुमार राठौर का बेटा रवि डीएवी कॉलेज में बीए का छात्र है। वह बुधवार सुबह नौकरी के लिए इंटरव्यू की बात कहकर घर से निकला था। उसी शाम बदमाशों ने अज्ञात नंबर से राजकुमार को कॉल करके रवि के अपहरण की जानकारी देते हुए पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। इससे घर में हाहाकार मच गया। राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी। फिरौती के लिए छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम बनाई। सर्विलांस सेल ने फिरौती मांगने में इस्तेमाल नंबर का कॉल डिटेल खंगाला। उसका लोकेशन करेहटा में ट्रेस होने के साथ खुलासा कि दिन में करेहटा से हरदोई के अतरौली थाने के मदारी खेड़ा आवागमन हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
पुलिस की टीम ने करेहटा में गहन छानबीन शुरू की। राजकुमार राठौर के पुराने घर से कुछ दूरी पर राजकुमार गौतम उर्फ बड़क्के के घर के बाहर रवि की बाइक खड़ी नजर आई। सुराग लगते देख पुलिस ने घर की घेराबंदी की। आहट पर बड़क्के ने दीवार की कूदकर भागने की कोशिश की। उसे दबोचने के साथ घर में दाखिल हुई टीम ने तलाशी ली। वहां रवि नहीं मिला, लेकिन बड़क्के के कब्जे से उसका मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने बड़क्के के साथ घर में मौजूद उसके ममेरे भाई अनिल गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

4 of 7
बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा युवक - फोटो : amarujala
हरदोई के अतरौली थाने के मदारी खेड़ा निवासी अनिल गौतम ने कुबूला कि रवि को अपने घर पर बंधक बनाकर आया है। पुलिस ने कैटरर राजकुमार राठौर को साथ अनिल की निशानदेही पर मदारी खेड़ा में दबिश दी और रवि को चंगुल से छुड़ा लिया। बदमाशों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो बाइक बरामद हुई। अपहृत रवि ने बताया कि पड़ोसी राजकुमार गौतम ने उसे कोरियर कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था और एक पार्सल लाने के लिए मदारी खेड़ा चलने को कहा था। वहां अपने मामा प्रभुदयाल उर्फ प्रेमलाल के घर ले गया। सेल्फी लेने के बहाने मोबाइल लिया और रवि से शाम तक आराम करने की बात कहने के साथ उसकी बाइक  पर अपने ममेरे भाई अनिल को बैठाकर चला गया। प्रभुदयाल व उसके घर वाले खिलाने पिलाने के साथ देखभाल करते रहे। रवि को बड़क्के की साजिश की भनक नहीं लगने दी। कई घंटे तक न लौटने पर रवि ने एक व्यक्ति के मोबाइल से अपने दोस्त सूरज को कॉल करके मदारी खेड़ा में फंसे होने की जानकारी दे दी। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
बड़क्के के कब्जे से रवि की बाइक के साथ चोरी की एक बाइक बरामद हुई। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। तहकीकात में खुलासा हुआ कि बड़क्के ने महीनाभर पहले कैटरर राजकुमार राठौर के भतीजे विजय राठौर की बाइक चोरी की थी। इसके बाद उसे अनजान नंबर से कॉल करके बाइक लौटाने के एवज में दस हजार रुपये मांग रहा था। 18 जून को चोरी हुई बाइक की 26 जून तक फिरौती मांगी गई थी। कॉल डिटेल से खुलासा हुआ कि रवि के अपहरण के बाद पिता से पांच लाख की फिरौती मांगने और विजय से उसकी बाइक की दस हजार रुपये फिरौती मांगने में एक ही नंबर इस्तेमाल हुआ था। बड़क्के ने कुबूला कि फिरौती मांगने में इस्तेमाल सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा युवक - फोटो : amarujala
सलामती की मनौती मानती रही मां 
कैटरर राजकुमार राठौर ने कुछ दिनों पहले पारा के प्रेम विहार में मकान बनवाया था। परिवार के साथ वहां रहकर करेहटा स्थित पुराने मकान में कैटरिंग का काम करता है। बेटे के अपहरण का पता चलने पर उसने पत्नी माधुरी को कॉल कर रवि के बारे में जानकारी ली। अपहरण का पता चलने पर माधुरी रोने लगी। बेटे की सलामती के लिए मनौती मानती रही। राजकुमार ने बताया कि परिवार में बेटी रूबी बीकॉम की छात्रा और छोटा बेटा सचिन हाईस्कूल का छात्र है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
फिरौती के बाद ठिकाने लगाने की थी साजिश 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मास्टर माइंड बड़क्के की रवि से दोस्ती थी और कैटरर राजकुमार राठौर भी उसे जानते थे। ऐसी दशा में फिरौती वसूलने के बाद रवि को छोड़ने से भांडा फूटने का खतरा था। इसके चलते बड़क्के ने अपने ममेरे भाई अनिल के जरिए फिरौती के पांच लाख रुपये वसूलने के बाद रवि की हत्या की साजिश रची थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें