फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जेल में रची गई थी अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश, कुंटू-अखंड से पूछताछ में खुले राज

Sun, 31 Jan 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अजीत सिंह व उनकी कार में मिले असलहे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। गैंगवार में अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी कु़ंटू सिंह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह की कस्टडी रिमांड ली है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
दोनों से कई चक्र की पूछताछ हुई। इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगवार की साजिश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी उधम सिंह की भूमिका अहम रही। वहीं, पूर्व सांसद की भूमिका भी पाई गई है। पुलिस अब पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
हादसे का बाद के दृश्य। - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, गैंगवार की साजिश रचने वाले कुंटू सिंह और अखंड को रिमांड पर लिया गया है। उनसे कई राउंड की पूछताछ की गई है। इसमें सामने आया कि अजीत सिंह की हत्या की साजिश कुंटू व अखंड ने आजमगढ़ जेल में रची। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी बदमाश उधम सिंह भी जेल में बंद था। इन तीनों ने मिलकर ही अजीत की हत्या की साजिश रची।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
उधम सिंह ने ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शूटरों व असलहों का इंतजाम किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में अब तक तीन शरणदाताओं और एक शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

5 of 7
गाड़ी के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक शूटर संदीप सिंह बाबा से भी पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक कुंटू व अखंड से अभी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
अजीत हत्याकांड का मुख्य गवाह अस्पताल से डिस्चार्ज
लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह मोहर सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को देवसीपुर स्थित अजीत के घर पहुंचा। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर जांंच करते पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी अजीत सिंह की लखनऊ के कठौता चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में मोहर सिंह घायल हो गया था। वह अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह है। मोहर सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी मिलने पर लंबे काफिले के साथ वह अजीत सिंह के देवसीपुर गांव स्थित घर पहुंचा। मोहर सिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड गांव का निवासी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें