फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चल रही थी जन्मदिन की तैयारी, खंभे से टकराकर छात्र की मौत

Tue, 29 Aug 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के तालकटोरा में भुईयन देवी मंदिर के पास स्कूटी दौड़ा रहा छात्र देव शर्मा (19) अनियंत्रित होकर चौराहे पर लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि देव का आज जन्मदिन था। घर पर तैयारियां चल रही थी। हादसे की सूचना पर सारी खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस के मुताबिक, राजाजीपुरम एफ -1762 निवासी दुग्ध आयुक्त के निजी सचिव मांगे राम शर्मा को बेटा देव शर्मा दोपहर तेज रफ्तार से स्कूट से बाल कटाने के लिए जा रहा था। भुईयन देवी मंदिर के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई। बीच सड़क पर लगे हाईमास्ट के पोल से देव टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से इन्कार पर पुलिस ने शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की सूचना पर मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार रो रोकर देव को पुकार रही थीं। बदहवाश होकर बेहोश हो रही थीं। परिवार में बहन विनम्रता, विशाखा व भाई वासुदेव शर्मा हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भाई तुम कहां चले गए
देव शर्मा मानक नगर के आरडीएसओ कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में इंटर का छात्र था। आज उसका जन्मदिन था। देव ने अपने दोस्तों को पार्टी दे रखी थी। घर पर बर्थडे की तैयारी को लेकर साज सज्जा हो रही थी। देव की मौत की खबर सुनते ही दोस्त रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। देव के दोस्त अरुण व क्षितिज बस यही कह रहे थे कि भाई तुम कहां चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें