फिल्मों से लेकर रेप केस में दोषी करार दिए जाने तक राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक जेल तक आकर सनसनी मचाने वाली ये युवती आखिर है कौन? अब कहां?
विज्ञापन
हनीप्रीत को चॉपर से भेजने में उलझे डीजीपी और सीपी
2 of 9
इस युवती का नाम हनीप्रीत बताया जाता है। हनीप्रीत का मूल नाम प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है। गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं। उसक परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था।
विज्ञापन
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
3 of 9
उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया। पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था। उसके पिता रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था। शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई।
4 of 9
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रमुख के साथ हेलीकॉप्टर में गई हनीप्रीत के मामले में डीजीपी बीएस संधू और पंचकूला के सीपी एएस चावला उलझ गए। सीपी ने कहा कि हनीप्रीत को कोर्ट के आदेशों पर डेरा प्रमुख के साथ भेजा गया, लेकिन डीजीपी ने कहा कि कोर्ट में डेरा प्रमुख के वकील की तरफ से दलील दी गई थी कि हनीप्रीत डेरा प्रमुख की फिजिशियन के तौर पर साथ जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इस पर कोर्ट ने कहा कि जेल मैनुअल के तहत जो मापदंड हैं, वह अपनाया जाए। डीजीपी ने कहा कि जब साफ हो गया कि हनीप्रीत को बाबा के साथ नहीं भेजा जा सकता तो उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, जब पूछा गया कि पंचकूला से हनीप्रीत डेरा प्रमुख के साथ कैसे गई तो डीजीपी ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि सीपी का कहना था कि कोर्ट के आदेश पर भेजा गया।
विज्ञापन
6 of 9
Honeypreet Insan
सुनवाई के दौरान जब डेरा प्रमुख की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि हनीप्रीत को उसके साथ भेजा जाए, तो सीबीआई की तरफ से इसका विरोध किया गया था। सीबीआई ने दलील दी थी कि यह राज्यों की जिम्मेदारी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत को साथ भेजने में जिस अधिकारी ने भूमिका निभाई है, उसे बचाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
मना जा रहा है कि डेरे के संचालन की कमान हनीप्रीत के हाथों में आ सकती है, जबकि संगत को संभालने का जिम्मा जसमीत को सौंपा जा सकता है, जबकि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी। डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री हनीप्रीत परिवार की ताकतवर किरदार बताई जाती है। वह डेरा प्रमुख के सबसे करीब है। फिल्म प्रोडक्शन, सामाजिक और व्यापारिक कार्यों की वही निगरानी करती है।
8 of 9
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
डेरा मुखी का परिवार शाही तरीके से जीवन यापन करता है। डेरा प्रमुख की पत्नी हरमीत कौर अक्सर घर में रहती है। वह डेरा में होने वाले सत्संगों में कभी-कभी ही नजर आती है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के परिवार में माता नसीब कौर, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटी चरणप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर और दत्तक पुत्री हनीप्रीत कौर, बेटा जसमीत सिंह है। बेटियों की शादी हो चुकी है। हनीप्रीत की विकास गुप्ता के साथ शादी हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका पति के साथ विवाद रहने लगा।
बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। चरणप्रीत कौर की शादी डॉ. शान-ए-मीत के साथ हुई, जो डेरा के अस्पतालों के मुखिया हैं और अन्य गतिविधियों में भी उनकी बराबर की दखल रहती है। छोटी बेटी अमनप्रीत की शादी रूह-ए-मीत के साथ हुई, जो एग्रो बिजनेस, एग्रो प्रोडक्ट्स और प्रोसेसिंग का कार्य देखते हैं। उनके आधीन करीब दो सौ डेरा पदाधिकारी कार्य करते हैं। डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत सिंह है। उसकी शादी बठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत से हुई। जसमीत शाह सतनाम क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष हैं और खेल गांव की कमान संभाले हैं। बाबा के दो दोहते और एक पोता साहिबेदिल और पोती परणमीत हैं। इसके अलावा एक दोहती स्वीटलक है।