फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत के बाद बच्ची का शव बोरे में भरकर तालाब में फेंका

Sun, 06 Nov 2016 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बिटिया पढ़ने में तेज थी। घरवालों ने उससे उम्मीदें पाल थी। यही सोचकर उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए एक रिश्तेदार के घर भेजते थे कि वहां वो सुरक्षित रहेगी, लेकिन शिक्षिका के पति ने घर आई बच्ची से हैवानियत की और उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सीतापुर शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में छात्रा हर रोज स्कूल से आने के बाद अपनी महिला रिश्तेदार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। हर रोज की तरह शनिवार को भी वह गई पर शिक्षिका अपने घर पर नहीं थी।(विलाप करते बच्ची के परिवारीजन।)
विज्ञापन

3 of 5
घर पर मौजूद शिक्षिका के पति रोहित गुप्ता ने घर आई छात्रा से हैवानियत करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लाश को तालाब में फेंक आया।

4 of 5
घटना का खुलासा होते ही लोग स्तब्‍ध रह गए। घरवालों का कहना था कि बच्ची की सु‌रक्षा का ध्यान रखकर उसे रिश्तेदार के यहां पढ़ने भेजा था, लेकिन कभी अंदाजा नहीं था कि उससे ये सब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि अगर पुलिस समय पर एक्‍शन लेती तो बच्ची की जान बच जाती। परिवारीजन कोहना कोतवाली में ‌‌शिकायत करने गए थे और पुलिस ने मामले को बहुत हल्के में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें