रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार भोर एक अधेड़ ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को बांके से काट डाला। इससे पत्नी व एक पुत्री की मौत हो गई, जबकि पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि भोर के समय सभी गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। (घटनास्थल का एक दृश्य।)
विज्ञापन
3 of 6
गौरा निवासी संतोष का परिवार गुरुवार भोर जब गहरी नींद में था, तभी संतोष बांके से पत्नी व बच्चों पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। परिवार की चीखों से पूरा गांव गूंज उठा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि संतोष परिवार पर बांके से प्रहार कर रहा था। (घटना के बाद मौजूद लोग।)
4 of 6
कुछ युवाओं ने हिम्मत जुटाकर उसे दबोच लिया लेकिन तब तक वह अपनी पत्नी माया देवी (38) व पुत्री रोली (16) को मौत के घाट उतार चुका था। जबकि दूसरी पुत्री मोनिका (14) व पुत्र प्रियांशु (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। (वारदात के बाद सन्नाटा पसरा रहा।)
विज्ञापन
5 of 6
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ जख्मी भाई व बहन को महमूदाबाद सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। (जांच करती फोरेंसिक टीम।)
थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि इस मामले में माया के पिता हरिनाम की तहरीर पर संतोष के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।)