बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में आयोजित एक बर्थ डे पार्टी के दौरान डांसर संग ठुमके लगाना और नोट बरसाना डायल 100 टीम के सिपाही को भारी पड़ गया।  उसे इस कारनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही  कृष्ण सिंह को निलंबित कर दिया है। जांच सीओ कैसरगंज को सौंपी है। कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम कसेहरी बुजुर्ग निवासी रामअचल के घर देर शाम शुरू हुई बेटे की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने डायल 100 वाहन का सिपाही कृष्णसिंह भी पहुंचा। आरोप है कि वह नशे की हालत में था।