उत्तर प्रदेश में सपा सरकार अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस बीच अखिलेश सरकार का मेट्रो ड्रीम तेजी से आकार ले रहा है। सपा सरकार यूपी में तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। साथ ही मेट्रो सहित कई और वादे पूरे कर 2017 में वापसी का सपना देख रही है। गौरतलब है कि सपा सरकार ने 2017 चुनाव के पहले मेट्रो ट्रेन चलवाने का वादा किया है। जिसे पूरा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने भी इस प्रोजेक्ट के समय से पूरा होने की भविष्यवाणी की है।