लखनऊ के पारा इलाके में किराए के मकान में रहने वाले कांस्टेबल पीयूष सक्सेना (27) ने सोमवार देर रात को फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले पीयूष ने परिवारीजनों, परिचितों और कुछ रिश्तेदारों को सुसाइड नोट मोबाइल पर भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो
- फोटो : SELF
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पारिवारिक कलह से खुदकुशी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर पारा अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मूलरूप से फर्रूखाबाद के बदनपुर निवासी पीयूष सक्सेना यूपी पुलिस में कांस्टेबल था। उसकी तैनाती पुलिस लाइन्स में थी। पीयूष पारा के भव्यापुरम में एसआई संजय मिश्रा के मकान में रहता था।
विज्ञापन
3 of 4
पीयूष सक्सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
संजय की तैनाती गोरखपुर में है। पीयूष के परिवार में मां शारदा, पत्नी रितिका, सात साल की बेटी दीपाली व पांच साल का बेटा अर्नव हैं। पीयूष आलमबाग निवासी एक न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात था। इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीयूष की पत्नी रितिका से काफी दिनों से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद के बाद रितिका बच्चों को लेकर एलडीए कॉलोनी स्थित मायके चली गई।
किराए के मकान में कांस्टेबल पीयूष और उसकी मां शारदा थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से पीयूष का सुसाइड नोट मिला। उसने आत्महत्या के लिए पत्नी, साली और ससुराल के अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया। लिखा है कि सास उसके बेटे को हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहती थी। जिसमें परिवार में विवाद होता था।