कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने कहा कि यहां हर तरफ जंगलराज है। सड़क से लेकर जेल तक में हत्याएं हो रही हैं। इंसाफ मांग रहे लोगों के साथ पुलिस बाउंसर की तरह पेश आ रही है।
विज्ञापन
2 of 4
लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जिला व शहर कांग्रेस ने करीब दो घंटे शांतिपूर्ण धरना दिया। यहां राजबब्बर ने कहा कि गैंगरेप की घटनाएं सरकार के माथे पर कलंक है। सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। अपना हक मांगने वालों पर लाठी और गोलियां बरसाई जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : amar ujala
व्यापारी विभिन्न तरह के जीएसटी से कराह रहे हैं। सूखे से पीड़ित किसानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। आंगनबाड़ी वर्कर्स, शिक्षा अनुदेशक और शिक्षामित्र इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। वहीं, एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। कर्जमाफी के लिए किसान भटक रहे हैं।
आज भी लाखों की तादाद में किसान कर्ज में फंसे हुए हैं, पर नियम-कानून में फंसाकर उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। धरने पर विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी, वीरेंद्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, डॉ. मंजू दीक्षित, सतीश अजमानी मौजूद रहे।