शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या पर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है और सरकार से मंत्री राममूर्ति वर्मा की बर्खास्तगी की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पार्क से शहीद स्मारक तक मार्च किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सूबे की सरकार पर निशाना साधा। मार्च के दौरान कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी। हालांकि, सपा सरकार ने मंत्री को मंत्री को न हटाने की बात पहले ही कह दी है।