फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़े दाम को लेकर बैलगाड़ी पर निकले कांग्रेसी, पुलिस से झड़प पर लाठीचार्ज, कई घायल

Sat, 26 May 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेसियों ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजभवन जाने पर अड़े कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन

2 of 6
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें पार्टी के विधानमंडल दल के नेता समेत कई कार्यकर्ता चोटिल हुए। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों का मार्च कैसरबाग बारादारी से डीएम ऑफिस तक था। लेकिन अचानक कांग्रेसियों ने रणनीति बदल दी और मार्च को परिवर्तन चौक की ओर से मोड़ दिया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हिंदी संस्थान के आगे बैरीकेडिंग की, मगर कांग्रेसी नहीं माने। जब मार्च पीएमजी ऑफिस के पास पहुंचा तो पुलिस और पीएसी जवानों ने उनको रोक लिया।

4 of 6
इस पर कांग्रेसी बैरीकेडिंग गिराकर राजभवन जाने की बात कहकर आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उनको रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने इस पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
इसमें पार्टी विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस अनूप गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
विरोध जताने बैलगाड़ी पर आए राज बब्बर
पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध जताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज ब्बर बैलगाड़ी से प्रदर्शन में आए। उनके साथ कई और नेता बैलगाड़ी पर सवार थे। बेरोजगारी पर विरोध के लिए पकौड़े का ठेला भी था। कांग्रेसियों ने पुलिस पर महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें