फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लगाई आग, विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध-प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2021 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आग लगा दी है। लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन उन्हें राहत मिलने की उम्मीद दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। इसे लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल यूपी में सड़क से लेकर विधान भवन तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुवार को रसोई गैस के दाम एक साथ 25 रुपये बढ़ा दिए गए। जिस पर कांग्रेस व सपा ने विधान सभा से बहिर्गमन कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में दस दिन बाद ही फिर बदलाव किया है। इसके चलते घरेलू सिलेंडर की बिक्री कीमत में 25 रुपया की बढ़ोत्तरी कर जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि 19 किग्रा भार के व्यवसायिक सिलेंडर की बिक्री दर में 4.50 की कमी भी की है। फरवरी माह में तीसरी बार हुए रेट रिवीजन के बाद राजधानी लखनऊ में गुरुवार से बदली बिक्री दर लागू कर दी गई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
अब बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2किलो) 807 की जगह 832 में और पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर (घरेलू) 297.50 की जगह 306.50 में मिलेगा। जबकि 19 किलो वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर कमी के बाद अब 1607.50 की जगह 1603 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, बता दें कि लखनऊ में पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 89.13 रुपये व डीजल का दाम 81.70 रुपये है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें