फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर बोले, स्वच्छता अभियान के बहाने भाजपा कर रही दलितों का सफाया

Thu, 21 Jul 2016 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
गुजरात में दलितों पर हो रहे अत्याचार के बहाने कांग्रेस भी उप्र में दलितों को साधने में जुट गई है। इसी कवायद में बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में मौन धरना दिया। धरना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा स्वच्छता अभियान के बहाने देश से दलितों का सफाया करना चाहती है।
विज्ञापन

2 of 8
उन्होंने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती को अपशब्द कहने की निंदा की और कहा, दयाशंकर को बढ़ावा देने वाले नेताओं पर भी साजिश का मुकदमा चलना चाहिए। जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर आयोजित मौन धरना में हिस्सा लेने के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी दिल्ली से लखनऊ आए।
विज्ञापन

3 of 8
धरना 11 बजे से शुरू होना था लेकिन बसपा के प्रदर्शन के कारण कांग्रेसी नेताओं के वाहन यहां तक नहीं पहुंच सके। इस कारण दोपहर 12 बजे से धरना शुरू हो पाया। करीब सवा 12 बजे पहुंचे राज बब्बर भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ दोपहर एक बजे तक यहां बैठे।

4 of 8
कांग्रेस ने इस धरना के बहाने दलितों पर हो रहे अत्याचर को मुद्दा बनाकर उन्हें साधने की कोशिश की है। मौन धरना के बाद राज बब्बर ने कहा, दलितों की लड़ाई को हम गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे। यही वजह है कि आज हम बापू के चरणों में बैठकर भाजपा की सद्बुद्धि के लिए दुआ मांग रहे हैं। ये लोग देश व समाज को बांटने व जलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
दयाशंकर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि जिस प्रकार भाजपा के एक नेता ने मायावती के खिलाफ निंदनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर प्रहार किया है उसके खिलाफ प्रदेश सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में दोषियों को हरिजन एक्ट के तहत सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
बब्बर ने अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा, बाहर से आए भाजपा के बड़े नेता यहां समाज को बांट रहे हैं। हिन्दू, मुसलमान, दलित, अगड़ा, पिछड़ा सभी के बीच खाई खोद रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
वे ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहे हैं जो समाज को तोड़ सकें, उत्तर प्रदेश को जला सकें। ऐसे व्यक्ति एवं नेता के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
धरना देने वालों में राष्ट्रीय सचिव जुबेर खां, राना गोस्वामी, प्रकाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा रामपाल, राजेश मिश्र, भगवती प्रसाद चौधरी, इमरान मसूद, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, रामकृष्ण द्विवेदी, रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश प्रताप सिंह, आराधना मिश्र, दीपक सिंह, नसीब पठान, हरीश वाजपेयी, विनोद चौधरी, मुकेश चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें