भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि, प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली लेकिन अब भी वह विपक्ष के निशाने पर हैं।