कांग्रेस ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर पूरे देश में काला दिवस मनाया। वहीं, लखनऊ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में मार्च निकाला। कांग्रेसियों का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता हो गई है। लोगों के रोजगार छिन गए हैं और काले धन के खिलाफ भी कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
2 of 4
लखनऊ में कांग्रेसी पार्टी दफ्तर से निकले और हजरतगंज की तरफ जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही शिया वक्फ बोर्ड के पास रोक लिया। जिससे भड़के कांग्रेसी वहीं प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
इसके ठीक उलट भाजपा ने नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर इस दिन को एंटी ब्लैक मनी डे के रूप में मनाया। उन्होंने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि इससे कांग्रेसियों का नुकसान हुआ है इसलिए वो काला दिन मना रहे हैं। (प्रदर्शन करते कांग्रेसी)