सोमवार को कांग्रेस के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी घायल हुए। जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े नेताओं को भी चोटे आईं, तस्वीरें...
विज्ञापन
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
2 of 10
विधानसभा का घेराव करने जा रहे इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
3 of 10
कांग्रेसियों ने भी बैरिकेडिंग कर रोक रहे पुलिस व प्रशासन पर पथराव कर दिया। इससे एसीएम प्रथम विनोद कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के कई आला अफसर घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को चुन-चुनकर पीटा।
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
4 of 10
सुबह 11 बजे से 3 बजे तक यानी चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। अंत में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। वहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
5 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम फोन कर लाठीचार्ज में घायल कांग्रेसियों का हाल लिया। उन्होंने प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री से फोन पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
6 of 10
उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज से कांग्रेसी घबराने वाले नहीं हैं। राहुल ने प्रदेश सरकार के इशारे पर हुए इस लाठीचार्ज की निंदा की है।
विज्ञापन
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
7 of 10
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, मोहसिना किदवई, प्रवीन सिंह ऐरन, अन्नू टंडन, सिराज मेहंदी सहित कई नेता अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे।
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
8 of 10
इन नेताओं को भी पुलिस के लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। पुलिस के हमले से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर और निर्मल खत्री भी नहीं बच पाए।
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
9 of 10
बाद में ये वरिष्ठ नेता गंभीर रुप से घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं के सर और बदन पर गहरी चोटें थीं। कुछ के पैर टूटने की भी खबर है।
पुलिस से पिटने के बाद किस हालत में अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी, तस्वीरें
10 of 10
इधर विधानभवन के घेराव के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रीता बहुगुणा जोशी, ओमकार सिंह और राजेश दुबे सहित 5000 अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ सोमवार देर रात पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी गई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक प्यारे लाल प्रजापति की तरफ से रिपोर्ट लिखाई गई है।