फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 7
यूपी में कानपुर शहर की कलक्टरगंज पुलिस ने सोमवार को नयागंज में सुपारी कारोबारी नरेश महेश्वरी के दफ्तर पर छापा मारकर करीब एक करोड़ की नकद रकम बरामद की है। कारोबारी का मुनीम इस रकम का हिसाब-किताब नहीं बता सके। इस कारण पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद इसे थाने के मालखाने में जमा कर दिया है। साथ ही इनकम टैक्स के अफसरों को सूचना दे दी है। अब इनकम टैक्स की जांच के बाद साफ हो सकेगा कि मामला टैक्स चोरी का है अथवा कुछ और।

विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

2 of 7
इंस्पेक्टर एके सिंह को शाम करीब छह बजे खबर मिली कि नयागंज स्थित होटल गैंजेज के कमरा नंबर 115 में हवाला का कारोबार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ वहां छापा मारा तो भारी संख्या में बड़े -छोटे नोटों की गड्डियां,बैग और जमीन पर रखी मिलीं। वहां मौजूद चौबेपुर के निगोहा गांव निवासी पीके त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह सूटरगंज में रहने वाले सुपारी कारोबारी नरेश महेश्वरी का मुनीम है। नरेश इन दिनों छोटे बेटे के पास हांगकांग गए हैं जबकि बड़ा बेटा गौरव दिल्ली गया है।
विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

3 of 7
नरेश की अपने और कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्में हैं जिनके माध्यम से सुपारी का थोक एवं फुटकर कारोबार होता है। बरामद रकम उधार बेचे गए माल के एवज में कारोबारियों से जुटाई गई है। मालिक के शहर में न होने की वजह से इसे बैंक में जमा नहीं कराया जा सका था। हांलांकि मुनीम रकम कब-कब और किन-किन कारोबारियों से ली गई है इस बारे में कागजात नहीं दिखा सका।सिटी मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने बताया कि नरेश के दफ्तर से बरामद नोटों की गिनती की जा रही है। गिनती खत्म होने पर ही सही रकम का पता चल सकेगा। एक करोड़ की रकम होने का अनुमान है।

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

4 of 7
जांच में कारोबारी अगर इसका हिसाब-किताब नहीं दे सके तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर,छापे की सूचना पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र,हरीश समेत कई कारोबारियों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। कारोबारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अफसरों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

5 of 7
मुनीम पीके त्रिपाठी ने प्रशासनिक अफसरों को बताया कि कारोबार में लेनदेन कच्ची लिखापढ़ी में होता है। माल खरीदने वाला कारोबारी से मिलने वाली और बकाया रकम को उसी की कॉपी में चढ़ा दिया जाता है। जैसे-जैसे भुगतान मिलता है,कॉपी में उधारी काट दी जाती है। इसी तरह से सालों से कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

6 of 7
नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें लगा कि पूरी रात जागने के बाद भी वे लोग पूरे नोट नहीं गिन पाएंगे। इसलिए नोट गिनने की एक बड़ी और तीन छोटी मशीने कारोबारियों केदफ्तर से मंगाई गईं। इंस्पेक्टर फोर्स के साथ नकदी की खुद निगरानी करते रहे। बताया कि छापे के बाद अफरा-तफरी केचलते करीब पांच घंटे तक पुलिस नोटों की गिनती का काम नहीं शुरू कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के एक होटल कैसे आए इतने सारे रुपए,तस्वीरें...

7 of 7
नयागंज में कारोबारियों से ऐसी रकम बरामद किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले एक एसओ ने एक कारोबारी के दफ्तर में छापा मारकर इससे कहीं ज्यादा रकम बरामद की थी लेकिन बाद में मामला सेट हो गया था। पुलिस ने रकम को जब्त नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें