गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विरोध लखनऊ में जारी है। रविवार को काले झंडे दिखाने के बाद सोमवार को कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय में काले गुब्बारे उड़ाकर कार्यकर्ताओं ने रूपाणी वापस जाओ के नारे लगाए। पीएम मोदी और सीएम योगी के विरोध में भी कांग्रेसियों ने नारे लगाए।
विज्ञापन
2 of 4
black balloons
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने वहां के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार की शाम लखनऊ पहुंचे हैं। लेकिन, यहां पहुंचते ही उनका विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
3 of 4
black balloons
- फोटो : amar ujala
गुजरात में यूपी, बिहार के लोगों पर हमले और पलायन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्रोत गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हजरतगंज थाने ले गई। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रात में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार जनविरोधी है। गुजरात में यूपी के लोगों को अपमानित और प्रताड़ित कर भगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।