फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

Sat, 02 Jan 2016 02:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज स्थित साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

2 of 7
साइबर सेल के नोडल अफसर और सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

3 of 7
दोपहर करीब तीन बजे साइबर सेल पहुंची रीता बहुगुणा ने बताया कि बीते वर्ष 23 दिसंबर को वह दो प्रमुख टीवी चैनल की लाइव डिबेट में शामिल हुई थीं। जहां राम मंदिर से संबंधित सवाल-जवाब हुए।

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

4 of 7
डिबेट खत्म होने के बाद किसी शरारती तत्व ने फेसबुक, व्हाट्सएप, एसएमएस व सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से उनकी बदनामी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

5 of 7
उनकी फोटो व मोबाइल नंबर लगाकर उनके बारे में गलत बातें कही गईं। अराजक तत्वों ने लिखा, ‘जय श्री राम का नारा सुनकर इस औरत को दुख हुआ।’

विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

6 of 7
रीता बहुगुणा का मोबाइल नंबर लिखते हुए कहा गया, ‘इसे फोन करके दुख का कारण जरूर पूछें। हिंदू नाम पाले इस तरह के बहुत घूम रहे हैं भारत में।’ इसके बाद से रीता बहुगुणा को हजारों की संख्या में फोन कॉल्स आ रही हैं। लोग व्हाट्सएप पर मैसेज व एसएमएस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरारती तत्वों से परेशान हुईं कांग्रेस नेता, की शिकायत

7 of 7
फोन करके अभद्र भाषा में बात करते हुए लोग स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। सीओ ने कहा कि मैसेज सबसे पहले कहां से जेनरेट हुआ? इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें