बारिश से बेहाल लखनऊ, सीएम आवास के सामने घरों में घुसा पानी, निकलने लगे सांप
Mon, 28 Aug 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
लखनऊ में बारिश
ये तस्वीरें घाघरा के किनारे किसी मजरे की नहीं बल्कि लखनऊ शहर की हैं। देखिए जरा सी बारिश में क्या हो गया नवाबों के शहर का नजारा...
लखनऊ की बारिश
दो दिन की बारिश में जलभराव से शहर की हालत खराब हो गई। पूरी शहर में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
लखनऊ की बारिश
लखनऊ में दो दिन की बारिश के बाद जहां मौसम के मिजाज में कुछ नर्मी आई वहीं सड़कों के हालात ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
बारिश का पानी
सीएम आवास सामने हैदर कैनाल नाले के पास बने घरों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को बेहद परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ में बारिश
सड़कों पर भरे पानी से लोग वाहन नहीं निकाल पा रहे जिससे शहर में जगह-जगह जाम लग गया है।
बारिश का पानी
इतना ही आसपास के नालों से सांप और यहां तक कि डीजीपी ऑफिस के पास मगरमच्छ तक निकल आया है जिससे लोगों में दहशत है।
बारिश का पानी
हर साल के ये हालात होने के बावजूद भी नगर निगम ने जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।