फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध में 100 से अधिक गांव बाढ़ में घिरे, गोंडा समेत इन जगहों की स्थिति गंभीर, लोगों का पलायन, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के बीच गुजरते लोग, घर में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी से राप्ती व सरयू का जलस्तर बढ़ने से गोंडा-बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी के कई गांवों में पानी भर गया है।100 से ज्यादा गांवों का संपर्क कट गया है। कई गांवों में लोगों का पलायन शुरू हो चुका है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजगवां जाने वाली मुख्य पुलिया धंस गई - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में राप्ती नदी व 17 पहाड़ी नालों के बाढ़ से 40 गांव टापू बन गए। डीएम ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित - फोटो : amar ujala
बहराइच के महसी क्षेत्र में सरयू की कटान में एक घंटे में ही 13 मकान नदी में समा गए। 250 बीघा खेत भी कट गए। ं

4 of 5
गोंडा में करनैलगंज के नकहरा गांव में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में राप्ती का जलस्तर बढ़ने से करीब 40 गांव बाढ़ की जद में आ गए। मनी कला के मजरा दुरदुरपुर में दो चचेरी बहनें तेज बहाव में बह गईं। ंकई गांवों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस व एसएसबी को रेस्क्यू करना पड़ा। बाराबंकी में सरयू के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाढ़ के बीच जोखिम उठाकर गुजरते रहे लोग - फोटो : amar ujala
लखनऊ-गोंडा के बीच करीब 58 वर्ष पहले सरयू नदी पर बने पुल में चार इंच से अधिक चौड़ी दरार आ गई है। इस पुल से गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, फैजाबाद, बढ़नी, सहित बिहार तक जाने वाले वाहन गुजरते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें