पीएम नरेंद्र मोदी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक बन गए हैं। कैराना में प्रचार के बाद वे महाराष्ट्र के पालघर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा का ये उपचुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है जहां उसका सीधा मुकाबला सहयोगी पार्टी शिवसेना से है।
विज्ञापन
2 of 6
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Getty Images
बता दें कि महाराष्ट्र में साथ मिल कर सरकार बनाने के बाद दोनों पार्टियां पहली बार आमने-सामने हैं। बीजेपी के सांसद चिंतामन वांगा की मौत के बाद पालघर सीट पर चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
cm yogi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ पालघर के मानवेलपदा तालव में आज शाम चुनावी रैली करेंगे। उधर, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे भी नाला सोपारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शिवसेना ने दिवंगत बीजेपी सांसद चिंतामन वांगा के बेटे श्रीनिवास वांगा को टिकट दिया है।
4 of 6
शिवसेना
- फोटो : indian express
बीजेपी छोड़ कर वांगा परिवार ने 4 मई को शिवसेना का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गवित को अपना उम्मीदवार बनाया है। 28 मई को होने वाले पालघर चुनाव में दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
5 of 6
Shivsena
राजनीतिक जानकारों के अनुसार उद्धव ठाकरे 25 मई को दो और चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने यहां डेरा डाल रखा है। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी यहां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
गुजरात से त्रिपुरा तक योगी इन डिमांड
भगवा कपड़े में यूपी के सन्यासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा का हिंदूवादी चेहरा बन गए हैं। इसीलिए तो स्टार प्रचारकों में उनका नाम टॉप पर है। हाल ही में कर्नाटक में योगी ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया था। उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक योगी ने कभी चुनावी रैली की तो कभी रोड शो किया। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी उनकी बड़ी डिमांड रही। केरल में भी बीजेपी की पदयात्रा की योगी ने अगुवाई की। योगी ने यूपी के बाहर जहां भी चुनाव प्रचार किया, वे पार्टी के लिए लकी साबित हुए। अब शिवसेना के खिलाफ उनकी रैली पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है ये तो वक्त ही बताएगा।