बसपा सुप्रीमो मायावती करीब डेढ़ माह बाद बुधवार को लखनऊ लौट रही हैं। प्रवास के दौरान मायावती की उपचुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Mayawati
सूत्रों ने बताया कि मायावती बुधवार को दिल्ली से बंगलूरू जाएंगी। जहां वे पूर्व सीएम अखिलेश समेत देश के तमाम विपक्षी नेताओं के साथ कर्नाटक के नए सीएम एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। वहां से वे सीधे लखनऊ आएंगी। शाम छह बजे तक उनके पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
mayawati home
- फोटो : amar ujala
मायावती 26 मार्च को दिल्ली गई थीं। प्रवास के दौरान उनसे जुड़ी गतिविधियों पर लोगों की नजरें होंगी। सबसे पहले लोगों की नजर है कि मायावती सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के मुताबिक मौजूदा आवास 13 ए माल एवेन्यू खाली करती हैं या नहीं।
4 of 5
mayawati home
- फोटो : amar ujala
इस पर उन्होंने श्री कांशीरामजी यादगार विश्राम स्थल का बोर्ड लगाकर सियासत गर्मा दी है। हालांकि उनके नए ठिकाने के तौर पर 9 माल एवेन्यू को तेजी से तैयार कराया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने अपनी घोषणा के मुताबिक अब तक कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को कोई खुला निर्देश जारी नहीं किया है। समझा जा रहा है कि सपा मुखिया इस संबंध में मायावती से बात कर सकते हैं। साथ ही दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर आगे के कदम पर भी लोगों की नजरें हैं।