फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में दिखी सीएम की सख्ती, बैठक के बाहर जमा कराए अधिकारियों के मोबाइल फोन, तस्वीरें

Wed, 12 Jun 2019 08:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में अनोखा नजारा दिखा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शामिल होने से पहले सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए। अधिकारियों को मोबाइल फोन पर अपने नाम की स्लिप लगा मीटिंग हॉल के बाहर जमा कराना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 8
बैठक के बाहर जमा मोबाइल फोन - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री द्वारा बरती जा रही सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले शासन स्तर की किसी भी बैठक में ऐसा नहीं किया गया। सीएम ने एक सप्ताह पहले ही ज्ञापन जारी करके मंत्रियों और अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि लोक भवन में बैठक के दौरान मोबाइल वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

3 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि जनता से बेहतर संवाद बनाए ताकि संवेदनहीनता और संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य सचिव अनूपचंद्र पाण्डेय, डीजीपी ओपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

4 of 8
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में आए सभी जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वे सुबह 9  से 10  बजे तक जनता से जरूर मिलें। क्योंकि जनता के बीच जाकर ही अधिकारियों को वास्तविकता का पता चल सकेगा। इसके साथ ही डीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसओ और अन्य अफसर अपने कार्यस्थल पर ही रात में रुकें औऱ लोगों से संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन

5 of 8
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हर रोज निरीक्षण करने के लिए विद्यालयों, अस्पतालों व अलग-अलग ब्लॉक में जाएं और लोगों की शिकायतें सुनें। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी छोटे दिखने वाले अपराधों के प्रति भी संवेदनशील होकर काम करें। 
विज्ञापन

6 of 8
बैठक में शामिल आधिकारी - फोटो : amar ujala
योगी ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलों में निरीक्षण करने का निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी बड़े अफसर 15  से 20 जून तक जिलों का भ्रमण करेंगे और वास्तविकता से रूबरू होंगे। इसमें प्रदेश के 45 वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जो सूबे के हर जिले में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 21 जून से मंडलीय स्तरीय निरीक्षण के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि सूबे में जो 34 जनजातियां रहती हैं, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित किया जाए। इसकी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीएम की होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिन जिलों में गौवंश की देखभाल के लिए गौशालाओं का निर्माण नहीं हुआ है, उन स्थानों पर गौशालाओं का निर्माण करवाया जाए, इन जगहों पर भूसा बैंक स्थापित किया जाए, जिससे गौवंशों को चारा मिल सके। 
विज्ञापन

8 of 8
बैठक में शामिल होने वाले पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान अनिवार्य रूप से प्रतिदिन कम से कम एक घण्टे जनता से मिलें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से यह उम्मीद है कि वो जनता से बेहतर संवाद बनाये ताकि संवेदनहीनता और संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें