फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ओवरसीज बैंक में आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Wed, 12 Jun 2019 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र के चंद्रलोक इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार सुबह आग लग गई। बैंक एक चार मंजिला कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर है। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर दो घंटे बाद काबू पाया। बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी सहित सारा सामान राख हो गया। हादसे के वक्त बैंक बंद था।
 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के मुताबिक, हादसे के वक्त बैंक बंद था। मंगलवार की सुबह लोगों ने बैंक के अंदर से धुंआ और आग की लपटें निकलते देखा। कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोग भागे। मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, बैंक बंद से वहां लगे शीशों को तोड़ा गया और फिर दमकल कर्मियों ने कई तरफ  से पानी डालने का काम शुरू किया। कुछ देर के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

4 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान पता चला है कि आग कैशियर काउंटर के पास से लगी थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इंडियन ओवरसीज बैंक में लगी आग के चलते बैंक में कोई कामकाज नहीं हो सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग - फोटो : अमर उजाला
फायर फाइटिंग का कोई इंतजाम नहीं
पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम की पड़ताल में पता चला कि बैंक में आग बुझाने का इंतजाम नहीं था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स के निर्माण में मानकों को ताक पर रखा गया था। साईं कॉम्प्लेक्स में आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं है। बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। कॉम्प्लेक्स में छोटी सी लिफ्ट है। ऐसे में हादसे के वक्त के यहां से निकल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें