मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नैमिषारण्य में श्रमदान कर स्वच्छता के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरुकता आई है।
स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि जिस तीर्थ की महिमा का रामचरित मानस जैसे पौराणिक ग्रन्थ में उल्लेख किया गया है। वहां, प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से स्वच्छांजलि देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों ने आध्यात्मिक साधना से ये धरोहर दी है। इस पौराणिक तीर्थ में चक्रतीर्थ व मां ललिता देवी के दर्शन किए। यह महर्षि दधीचि के त्याग व बलिदान की धरती है। आज नैमिष तीर्थ चमक रहा है। हमें इसे साफ करना चाहिए। ये हम सबकी जिम्मेदारी है।