फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मेयर ने लगाई झाड़ू, डिप्टी सीएम ने उठाया कूड़ा, विधायक-अफसरों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 01 Oct 2023 04:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्रियों, विधायकों व अफसरों ने श्रमदान किया और स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के माल एवेन्यू में साफ-सफाई की और कूड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को श्रमदान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान अब एक जनांदोलन बन चुका है। इससे लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरुकता आई है।

लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी श्रमदान किया। इसी तरह विधायक राजेश्वर सिंह ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने श्रमदान किया।

4 of 8
स्वच्छता ही सेवा। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रविवार को एक घंटे के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की थी। (लखनऊ में स्वच्छता अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।)

इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के जिला अस्पताल अस्पताल में कर्मचारियों ने झाड़ू लगाई और श्रमदान किया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
बहराइच तेजवापुर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
अमेठी में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किया गया श्रमदान।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं सभासद सतीश मिश्रा, रोहित पाण्डेय, परमजीत सिंह गांधी, कमरुद्दीन व नागरिकों के साथ श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें