फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदर्शनी भी देखी, तस्वीरें

Wed, 14 Aug 2024 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' निकली। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी। लोकभवन में पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, बलवीर सिंह औलख,  विधायक योगेश शुक्ल, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अनूप गुप्ता, उमेश द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे।




विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर मौन पदयात्रा पर निकले।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
बता दें कि केंद्र में भाजपा की सत्ता आने के बाद से स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभाजन की स्मृतियों को याद किया जाता है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
14 अगस्त की वह घड़ी... दिलों में आज भी बनाती है घाव की लड़ी... ये पंक्तियां विभाजन की यादों को ताजा करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
दिलों में आग थी, आंखों में पानी। भारत ने देखी थी ये दर्द भरी कहानी। इस तरह की लाइनें लिखी तख्ती लेकर सभी माननीय मौन पदयात्रा में शामिल हुए और शोक जताया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर लोकभवन में प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें विभाजन की स्मृतियों को संजोया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगे के साथ ली सेल्फी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें