फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023: नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें

Wed, 22 Mar 2023 03:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से सीएम ने बात की और चॉकलेट बांटी।

पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री योगी ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाया। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किए। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने योगी ने प्रदेश के लोगों को नवरात्र व हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आये। यही कामना है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान बच्चों को भी दुलार किया और उन्हें बिस्किट और चॉकलेट भी बांटे।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी यहां जब भी आते हैं गायों को गुड़ और चारा खिलाना नहीं भूलते।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
शक्तिपीठ में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
शक्तिपीठ में उपासना करने के बाद उन्होंने बच्चे को भी दुलारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें