अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नगर में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया और 14 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की। यह पहला मौका था जब राम की नगरी में प्रदेश सरकार की इतनी बड़ी बैठक का आयोजन हुआ।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के अपने सहयोगियों के साथ नुमानगढ़ी में पूजन किया और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण किया और निर्माण प्रगति से काफी खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए नगर के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी अपने सहयोगियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में बैठकर रामलला के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रामलला के दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों को भी परखा और अफसरों को निर्देश दिए।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री मंदिर निर्माण का निरीक्षण कर काफी खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या अपने गौरवशाली अतीत को प्राप्त करेगी। आज पूरे विश्व की नजर राम नगरी पर है। यहां के विकास के लिए सरकार दृढ़संकल्पित है।