फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी से टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, बोले- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

Sat, 25 Dec 2021 09:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
इकाना स्टेडियम में विद्यार्थियों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को जुटे युवाओं का जोश देखने वाला था। प्रदेश भर से जुटे छात्र-छात्राएं पवेलियन से लेकर मैदान तक डटे हुए थे। उनके चेहरों पर टैबलेट व स्मार्टफोन पाने की आतुरता व खुशी झलक रही थी। कार्यक्रम शुरू होने में बीते तीन से चार घंटे का इंतजार भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सका। जय श्री राम और भारत माता की जयकार के नारे रह-रहकर लगते रहे। दोपहर बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में बने विशालकाय मंच पर पहुंचे तो सभी ने खड़े होकर नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। तालियों की गड़गड़ाहट हर तरफ गूंज उठी।

युवा जोश को देख मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गयी। वह खुद को उनके पास जाने से नहीं रोक सके। पवेलियन की तरफ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं का अभिवादन किया। यही नहीं छात्र-छात्राओं की डिमांड पर उन्होंने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जिलों के 26 छात्र-छात्राओं को मंच पर टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए। वितरण के दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थी युवाओं से उनका परिचय लेकर संवाद भी करते रहे। करीब आधे घंटे में वितरण कार्य पूरा होने के बाद लोकनृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में युवाओं को आज के दौर में तकनीक का महत्व समझाया।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के दौरान लगातार स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट व नारों की गूंज सुनायी देती रही। मंच पर अतिथियों के संबोधन संग कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके साथ ही पवेलियन व मैदान में मौजूद छात्र-छात्राओं का इंतजार भी खत्म हुआ। अलग-अलग ग्रुपों के लिए पहले से रखे गए टैबलेट व स्मार्टफोन उन्हें वहां मौजूद शिक्षकों, अधिकारियों ने वितरित कर दिए। टैबलेट व स्मार्टफोन पाने के बाद छात्र-छात्राओं के ग्रुप सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
लोक कलाकारों की भव्य प्रस्तुति से गेट पर हुआ स्वागत
इकाना में सुबह से ही धोबिया नृत्य, मयूर नृत्य, पारंपरिक कथक नटवरी लोकनृत्य के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ नजर आए। ये लोक कलाकार दूर दराज से आए बच्चों का अपने मनमोहक नृत्य से स्वागत करते दिखे। स्टेडियम में बच्चों व उनके साथ आए शिक्षकों ने सेल्फी भी ली। अमेठी से पारंपरिक कथक नटवरी की टोली लेकर आए पंडित त्रिपुरारी महाराज ने बताया कि यह उनकी सातवीं पीढ़ी है, जो लोकनृत्य को जिंदा रखे हुए है। वह प्रदेश के हर बड़े कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दे चुके हैं।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर से धोबिया नृत्य की टोली लेकर आए सलटू राम ने बताया कि इस पारंपरिक कला की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। मथुरा से मयूर नृत्य लेकर आए राजेश कुमार, जागृति, प्रीति व दीनू वशिष्ठ शर्मा ने अपनी अपनी टोलियों संग नृत्य प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। झांसी से राई नृत्य की टोली लेकर पहुंचे जेके शर्मा ने अपनी विशेष प्रस्तुति से लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

5 of 9
हर्षित चौरसिया व प्रशांत तिवारी। - फोटो : amar ujala
विद्यार्थी बोले- ऑनलाइन पढ़ाई संग सीखेंगे हुनर
स्मार्टफोन पाकर बहुत खुशी हो रही है। यहां बताया गया कि इसमें डिजी शक्ति अध्ययन एप इंस्टॉल है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगी। - हर्षित चौरसिया, राजकीय पॉलीटेक्निक, शाहजहांपुर

स्मार्टफोन पाने के साथ सीएम को पहली बार लाइव देखकर अच्छा लगा। हमारा इतना ध्यान रखने के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद। - प्रशांत तिवारी, राजकीय पॉलीटेक्निक, शाहजहांपुर
विज्ञापन

6 of 9
मोहित चतुर्वेदी व अंशुमान शर्मा। - फोटो : amar ujala
कोविड काल में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ स्मार्टफोन स्कूल लाइफ का अहम हिस्सा हो गया है। स्मार्टफोन पाकर अच्छा लग रहा है। - मोहित चतुर्वेदी, राजकीय पॉलीटेक्निक, शाहजहांपुर

मुख्यमंत्री का यह तोहफा बहुत खास है। मेरे जीवन का पहला फोन है। इसे बहुत संभाल कर रखेंगे। इससे पढ़ाई में बहुत मदद होगी। - अंशुमान शर्मा, सीएसए, इटावा
विज्ञापन

7 of 9
फरहीन फातिमा व रूबी दुबे। - फोटो : amar ujala
स्मार्टफोन से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कोर्सेज की जानकारी मिलेगी, जो आगे बढ़ने में मददगार होगी। - फरहीन फातिमा, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह पहल काफी अच्छी लगी। स्मार्टफोन से ऑनलाइन कई सर्टिफिकेट कोर्स भी सीखेंगे। - रूबी दुबे, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़

8 of 9
श्रवण कुमार यादव व अरशद खान। - फोटो : amar ujala
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में यह स्मार्टफोन काफी मददगार होगा। - श्रवण कुमार यादव, छात्र, अभ्युदय कोचिंग, प्रयागराज

मुख्यमंत्री को देखना और स्मार्टफोन लेकर घर जाने की खुशी कुछ अलग ही है। यह अनुभव हमेशा याद रहेगा। - अरशद खान, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
विज्ञापन

9 of 9
चिराग बंसल - फोटो : amar ujala
जबसे सीएम ने स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी, बेसब्री से इस पल का इंतजार था। फोन पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। - चिराग बंसल, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें