फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

Wed, 02 Mar 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
यूपी के जिस शहर में भगवान श्रीराम जन्मे थे, उसी अयोध्या से कोरिया का भी रिश्ता है। इसी रिश्ते को निभाने कोरियन दल पहुंचा।
विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

2 of 15
कोरियाइयों की मान्यता है कि करीब दो हजार साल पहले अयोध्या की ही राजकुमारी समुद्र के रास्ते से कोरिया के राजकुमार किम हे के शहर पहुंची थी।
विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

3 of 15
अयोध्या में सरयू किनारे स्थित कोरियाई महारानी हौ के स्मारक पर 15 वीं वर्षगांठ मनाने बुधवार को रिपब्लिक ऑफ कोरिया का 38 सदस्यीय दल पहुंचा।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

4 of 15
सीएम अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर दक्षिण कोरिया के सेंट्रल कराक क्लैन सोसाइटी के चेयरमैन किम से मुलाकात की। उन्हें ‌दिया खास तोहफा।

विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

5 of 15
सीएम अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर दक्षिण कोरिया की सेंट्रल कराक क्लैन सोसाइटी के चेयरमैन किम की जे ने अपने साथियों के साथ भेंट की।

विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

6 of 15
किम ने अयोध्या में निर्मित रानी हौ के स्मारक को भव्य स्वरूप प्रदान करने में राज्य सरकार के सहयोगात्मक रवैये का आभार जताया।

विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

7 of 15
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी राशि से स्मारक का निर्माण कराएगी। प्रस्तावित स्मारक कोरियाई वास्तुकला के अनुरूप बनेगा।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

8 of 15
उन्होंने कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से अनुरोध किया कि वे प्रस्तावित स्मारक का डिजाइन जल्द उपलब्ध करा दें। सीएम ने कहा कि यूपी से दक्षिण कोरिया के लोगों के जुड़ाव को और मजबूत बनाया जाएगा।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

9 of 15
इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यहां के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के लिए दक्षिण कोरिया जाने का मौका मिलेगा। वर्ष 2000 में दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल फैजाबाद आया था।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

10 of 15
इसके बाद फैजाबाद और कोरिया के शहर किम हे के बीच अनुबंध हुआ था। इसके तहत अयोध्या में कराक क्लैन सोसाइटी ने एक स्मारक बनवाया गया, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कोरिया से पर्यटक आते हैं।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

11 of 15
दक्षिण कोरिया के किम वंश के सदस्यों का मानना है कि आज से 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी कोरिया गई थीं, जहां उनका विवाह किम सूरो से हुआ था। वर्तमान में उनके वंशज कोरिया के कराक क्लैन के सदस्य हैं।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

12 of 15
सरयू तट स्थित कोरियाई महारानी ‘हौ’ के स्मारक स्थापना की 15वीं वर्षगांठ पर 40 सदस्यीय कोरियाई दल मंगलवार को यहां पहुंचा। बुधवार को दल के सदस्य स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

13 of 15
कोरियाई महारानी हौ के स्मारक पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि देने कोरिया दल आता है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि कोरियाई दल के अध्यक्ष किम आई जे, कारक क्लान सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी हुअ बोंग मू, किम हे सिटी के काउंसलर जेओन योंग की आदि के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल मंगलवार दोपहर सड़क मार्ग से फैजाबाद पहुंचा।

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

14 of 15
नगर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उनकी आगवानी की। शाम को दल राजसदन में आयोजित डिनर में शामिल हुआ।
विज्ञापन

अयोध्या का कोरिया से है एक अनूठा रिश्ता, पीछे है रोचक कहानी

15 of 15
बुधवार को सुबह नौ बजे कोरियाई दल सरयू तट स्थित कोरियाई महारानी ‘हौ’ के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें