मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सासंद डिंपल यादव के संग थारु जनजाति की इन महिलाओं को सम्मानित किया। तस्वीरें में देखिए...
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
2 of 7
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि थारू जनजाति के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। लखनऊ में थारू महिलाओं के हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगवाई जाएगी। थारू जनजाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं और जागरूकता पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
3 of 7
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर लखीमपुर खीरी और बहराइच की थारू जनजाति की महिलाओं व बालिकाओं के 40 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक टूर के लिए रवाना किया। उन्होंने सांसद डिंपल यादव के साथ हर सदस्य को किट और जैकेट भेंट की।
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
4 of 7
सीएम ने कहा कि देश, प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश हुई है लेकिन थारू जनजाति की स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। वे सदियों से जंगल में है, जंगलों को बचाने में उनकी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
5 of 7
कुछ कानूनों की वजह से थारू जनजातीय क्षेत्र में विकास की गतिविधियों में परेशानियां पैदा की हैं। वहां बिजली व टेलीफोन की लाइनें नहीं बिछाईं जा सकतीं। घर बनाने में कठिनाइयां आती हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार संविधान के दायरे में उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
6 of 7
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हाट की तरह लखनऊ में भी 25 एकड़ में बाजार का निर्माण कराया जा रहा है। अगले साल तक तैयार होने वाले इस हाट में प्रदेश के हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर सकेंगे। इसमें थारू महिलाओं के हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगवाई जाएगी।
सीएम अखिलेश ने डिंपल यादव संग इन्हें किया सम्मानित
7 of 7
उन्होंने बहराइच और लखीमपुर खीरी में थारू जनजाति के विकास के लिए इन जिलों के डीएम अभय और किंजल सिंह के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अरविंद कुमार सिंह गोप आदि मौजूद रहे।