विधानसभा सत्र में भाग लेने वाले हर विधायक को सीएम अखिलेश पर छपी कार्टून बुक दी गई है। इस किताब में सीएम पर तीखे कटाक्ष भी हैं। हैरत की बात है कि उन्हें ये कार्टून बड़े रचनात्मक लगे। इसमें दिए गए सैंडवादी पार्टी, पुत्तर प्रदेश और एसपी गुंडइज्म जैसे कटाक्ष भी उन्हें रोचक लगे।
विज्ञापन
सीएम को पसंद आते हैं खुद पर बने कार्टून
2 of 5
अखिलेश ने विधायकों को दी खुद पर बनी कार्टून बुक
- फोटो : Amar Ujala
यह कार्टून बुक अखिलेश पर पहले ही एक किताब लिख चुके फ्रैंक हुजूर ने लिखी है। उनका कहना है, इस किताब की परिकल्पना खुद सीएम अखिलेश ने तैयार की है। किताब का टाइटल है ‘टीपू का अफसाना-हिम्मत-ए-मर्दा’।
विज्ञापन
सीएम को पसंद आते हैं खुद पर बने कार्टून
3 of 5
सीएम ने बांटी खुद पर बनी कार्टून बुक
- फोटो : Facebook
सीएम अखिलेश ने अपने फेसबुक पर भी कई कार्टून शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर ये लगता है कि वे अपनी आलोचना को भी तहेदिल से लेते हैं। (यहां दिए गए कार्टून सीएम के फेसबुक पेज से लिए गए हैं।)
सीएम को पसंद आते हैं खुद पर बने कार्टून
4 of 5
सीएम ने बांटी खुद पर बनी कार्टून बुक
- फोटो : Facebook
यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर कार्टून बुक लिखने वाले संपादक फ्रैंक हुजूर का कहना है, वे अपने ऊपर बने कार्टून का खास कलेक्शन मोबाइल फोन में रखते हैं।