अनुराग शीतगृह परिसर में बने भव्य मंदिर में शुक्रवार को विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। कार्यक्रम में कन्नौज की सांसद डिंपल यादव और मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और उनकी पत्नी समेत समेत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा मौजूद था।
विज्ञापन
डिंपल यादव पहुंची ससुराल, मंदिर पहुंचकर की पूजा
2 of 5
आरती के बाद हुए भंडारे में साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वर्गीय ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह यादव द्वारा स्थापित अनुराग शीतगृह परिसर में उनकी धर्मपत्नी मृदुला यादव ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
डिंपल यादव पहुंची ससुराल, मंदिर पहुंचकर की पूजा
3 of 5
शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सिंहवाहिनी दुर्गा, राधा-कृष्ण, शिव परिवार तथा भगवान हनुमान की मूर्तियां पूरे विधि-विधान से स्थापित कराई गईं।
डिंपल यादव पहुंची ससुराल, मंदिर पहुंचकर की पूजा
4 of 5
मंदिर के गर्भ गृह में जब मूर्तियों को उनके आसनों पर विराजमान कराया जा रहा था उस समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी सांसद डिंपल यादव, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, अभय राम सिंह यादव, समेत हजारों लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
सैफई में शुक्रवार को एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए डिंपल यादव अपने ससुराल पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने घर की छोटी बहू राजलक्ष्मी के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।