फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने बेटियों संग मनाया सरकार के 4 साल पूरे होने का जश्न

Wed, 16 Mar 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : akhilesh facebook
सीएम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न अपनी बेटियों और पत्नी डिंपल के साथ मनाया। इस मौके पर उनकी बेटियों ने ही केक काटा।
विज्ञापन

2 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
चार साल पूरे होने पर सीएम अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मॉनीटरिंग का काम अब खुद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विकास कार्यो की निगरानी अफसरों के हवाले कर कानून व्यवस्था के स्तर पर होने की दिक्कतों पर वे खुद ही सुलझाएंगे।

4 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को गांवों व शहरों की बिजली आपूर्ति बढ़ाने व अन्य योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी का मुकाबला किसी दल से नहीं है।
विज्ञापन

5 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष की चुनौती को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि कोई ऑफ लाइन है तो कोई आउट ऑफ रेंज। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की पिछली सरकार और दिल्ली की सरकार की तुलना में उनका काम बेहतर रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सरकार का काम देखकर स्मारक, पत्थर व मूर्तियां लगवाने वाले भी अब विकास की बात करने लगे हैं। उनकी भाषा बदल गई है। अखिलेश ने कहा कि चार साल में उन्हें कोई काम कठिन नहीं लगा।
विज्ञापन

7 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव में उन्हें फिर से जनता का सहयोग व समर्थन मिलेगा। चुनाव के मद्देनजर उन्होंने युवाओं पर फोकस रखने की बात कही।

8 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि वे विकास पर चर्चा नहीं करना चाहते, कहते हैं कि विकास तो बहुत हुआ पर कानून-व्यवस्था में सरकार पीछे है। आने वाले समय में विकास कार्यों को अफसर मॉनीटर करेंगे।
 
विज्ञापन

9 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कानून-व्यवस्था हम खुद मॉनीटर करेंगे ताकि कह सकें कि कानून-व्यवस्था बेहतर है। डायल 100 योजना लागू कर रहे हैं। घटना होने पर पुलिस 10-15 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। अपराधों के नियंत्रण पर तत्काल कार्रवाई हो। कहीं लापरवाही हुई तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें