फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में योगी, देखें मिनट टु मिनट कार्यक्रम तस्वीरों सहित

Thu, 01 Jun 2017 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या में आद‌ित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर हैं। वह आठ घंटे अयोध्या और फैजाबाद में बिताएंगे। भाजपा का कोई मुख्यमंत्री करीब 17 साल बाद अयोध्या पहुंचा है ऐसे में सबकी निगाहें योगी की इस यात्रा पर टिकी हैं। देखें उनके अयोध्या दौरे की ये तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
अयोध्या में योगी
बता दें क‌ि आज से महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव भी शुरू हो रहा है। जन्मोत्सव में शिरकत करने से पहले मुख्यमंत्री 9.40 पर हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां उन्होंने 10 मिनट तक पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन

3 of 6
अयोध्या में आद‌ित्यनाथ
इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त थे। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। हनुमानगढ़ी से योगी रामलला के दर्शन के ल‌िए रवाना हुए।

4 of 6
अयोध्या में योगी
योगी 9.55 पर रामलला के दरबार पहुंचे यहां वह करीब 10 मिनट रुके। रामलला के दर्शन के बाद सीएम 10.10 पर राम की पैड़ी पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 6
अयोध्या में आद‌ित्यनाथ
यहां मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट तक विधिविधान पूर्वक  पूजन किया, सरयू की आरती की और सरयू महोत्सव को भव्य स्वरूप देने का ऐलान किया। उन्होंने  प्राम की पैड़ी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आद‌ित्यनाथ
सीएम 10.45 पर वे अवध विवि के लिए रवाना हो गए। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे दिगम्बर अखाडा में भोजन करके फिर 3.30 बजे मणिरामदास जी की छावनी पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें