फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए से निकली जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Wed, 31 May 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा मजरे पहनासा गांव में बुधवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और एक महिला शामिल है। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब कुएं से बेड़न डालने के लिए भिगोए गए धान के बीज निकाले जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
पहले महिला गैस की वजह से कुएं में गिरी और फिर उसे बचाने के चक्कर में दो सगे भाइयों की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ व थानेदार ने पहुंचकर घटना की जांच की और शवों को बाहर निकाला। (हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजन।)
विज्ञापन

3 of 5
बल्दीखेड़ा मजरे पहनासा गांव निवासी चंद्रशेखर (40) पुत्र राधेलाल किसानी करता था। धान की नर्सरी डालने के लिए धान के बीज पहले पानी में भिगोए जाते हैं। इसलिए चंद्रशेखर ने घर के सामने स्थित कुएं में  धान के बीज डाल दिए थे। बुधवार दोपहर बाद चंद्रशेखर की पत्नी शांती (38) कांटे के जरिए कुएं से धान के बीज बाहर निकाल रही थी। (हादसे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड।)

4 of 5
पानी के हिचकोले मारने से इसी दौरान जहरीली गैस कुएं के अंदर से निकलने लगी। जहरीली गैस की वजह से शांती कुएं में गिर गई। यह देख उसका पति चंद्रशेखर उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। इसके बाद उसका देवर रमेश (25) भी कुएं में कूद गया। एक के बाद एक तीन लोगों के कुएं में कूदने की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी, थानेदार अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कुएं से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ का कहना है कि कुएं के अंदर जहरीली गैस बन गई थी। इसी गैस की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें