फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी ऑफिस में महिला कर्मचारी से रेप की कोशिश, आरोपी सस्पेंड

Tue, 26 Jun 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं ने डीआरएम दफ्तर का किया घेराव - फोटो : amarujala
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम दफ्तर में तैनात महिला कर्मचारी ने लिपिक नरेंद्र मोहन पर दुराचार की कोशिश का आरोप लगाया है। वारदात के विरोध में महिला रेलकर्मियों ने डीआरएम कार्यालय का घेराव कर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। वहीं, डीआरएम ने आरोपी को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति को सौंपी है। 
विज्ञापन

2 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
पीड़िता के मुताबिक, उसे मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है। छुट्टी के बावजूद कई बार ड्यूटी पर आना पड़ता है। कार्मिक विभाग में तैनात लिपिक नरेंद्र ने रविवार दोपहर उसे काम के बहाने कार्यालय बुलाया। दोपहर करीब दो बजे काम के दौरान लिपिक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। चीखने की कोशिश की तो मुंह पकड़कर दुराचार की कोशिश की। यही नहीं, उसने घर जाने के लिए कैब बुक कराई थी, लेकिन आरोपी ने उसे काम में ही फंसाए रखा और बुकिंग भी निरस्त करवा दी। जैसे-तैसे वह चंगुल से निकलकर घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन

3 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
सोमवार को महिला कर्मचारी कल्याण संगठन पूर्वोत्तर रेलवे के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने डीआरएम कार्यालय पर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शिवानी कुकरेती के नेतृत्व में महिलाओं ने कार्य बहिष्कार कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात रहे तो कर्मचारी छुट्टी में काम करने नहीं आएंगी। इस बीच डीआरएम ने पीड़िता से मुलाकात की। महिला कर्मचारियों ने कहा कि कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

4 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
मामला दबाने में जुटे रहे अधिकारी
रेलकर्मियों के अनुसार, कार्मिक विभाग आरोपी को बचाने में जुटा रहा। पीड़िता मां संग डीआरएम कार्यालय पहुंची और मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन से शिकायत की। जांच की बात कहकर उसे लौटा दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
रिश्वत के भी आरोप
महिलाओं ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में तैनात आरोपी लिपिक नरेंद्र मोहन पर रिश्वत लेने के भी कई आरोप हैं। यही नहीं, वह कक्ष में बिना शर्ट टहलता रहता है। पेंशन व अन्य कार्यों से जुड़ी फाइलों को बगैर रिश्वत लिए निकालता तक नहीं है। आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मामला सिफर है।
विज्ञापन

6 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
भर्ती होने बादशाहनगर पहुंचा आरोपी
प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद सोमवार को आरोपी नरेंद्र को बीमारी के नाम पर छुट्टी दे दी गई। जब आरोपी बादशाहनगर रेलवे अस्पताल पहुंचा तो महिला कर्मचारियों के विरोध पर उसे भर्ती नहीं किया गया। वहीं, रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी पीड़िता पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और ट्रांसफर की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीआरएम दफ्तर का घेराव - फोटो : amarujala
रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी
महिला रेलकर्मी से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। शिकायत पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - विजयलक्ष्मी कौशिक, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें