फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार और पर्ची पर शुरू हुई खरीददारी, चारबाग स्टेशन पर हंगामा

Thu, 10 Nov 2016 03:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
हजार और पांच सौ का नोट बंद होने के बाद लखनऊ शहर में सुबह से ही अफरा-तफरी शुरू हो गई। कई पेट्रोल पंपों पर झगड़े की नौबत भी आ गई। वहीं कुछ पर्ची और उधार सामान लेने के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन

2 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
वहीं कुछ लोग जब घरेलू सामान लेने पड़ोस के जनरल स्टोर पहुंचे तो उनसे पांच सौ रुपये ले तो ल‌िए लेक‌िन चेंज न होने की बात कहकर बाकी रकम पर्ची पर ल‌िख दी और अगली बार ह‌िसाब करने को कहा।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी मामले सामने आए ज‌िनमें दुकानदारों ने पांच सौ और हजार का नोट लेने के बजाय अपने पर‌िच‌ित ग्राहकों को उधार सामान दे द‌िया।

4 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
सुबह-सुबह कई लोगों ने एटीएम पर जाकर कैश निकालने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही। वहीं सबसे ज्यादा भीड़ और मारामारी पेट्रोल पंपों पर देखी गई।
विज्ञापन

5 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
दरअसल पांच सौ और हजार के नोट पेट्रोल पंपों पर स्वीकार किए जाने हैं। लेकिन पेट्रोल पंप वाले ये नोट तो ले रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि पूरा 500 या हजार का पेट्रोल पड़वाएं क्योंकि उनके पास भी फुटकर रुपये की कमी है।
विज्ञापन

6 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
जहां लोग टैंक फुल करवा रहे हैं और उनका बिल आठ सौ या सात सौ आ रहा है उन लोगों को भी पेट्रोल पंप पर झिकझ‌िक हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
स्कूटी के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत है। स्कूटी में ज्यादा से ज्यादा 300 रुपये का पेट्रोल भर पा रहा है ऐसे में 200 रुपए वापस करने को लेकर कहासुनी की नौबत देखी गई। रेलवे स्टेशनों पर भी नोट स्वीकार करने के न‌िर्देश हैं ल‌ेक‌िन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पैसों के लेनदेन को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें